वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
सियालदह से आखिरी मेट्रो रात 9.35 बजे और सेक्टर पांच से आखिरी मेट्रो रात 9.40 बजे रवाना होगी
कोलकाता। नए साल के पहले दिन कोलकाता मेट्रो ने महानगर के लोगों को बड़ी सौगात दी हैं। सियालदह-सेक्टर फाइव लाइन पर मेट्रो सेवा अब पहले से ज्यादा बेहतर होगी क्योंकि मेट्रो रेल ने इस रूट पर मेट्रो की संख्या बढ़ाने का ऐलान किया हैं। सियालदह-सेक्टर पांच तक कोलकाता मेट्रो ग्रीन लाइन सेवा अब नए शेड्यूल पर चलेगी। कल यानी सोमवार से मेट्रो सेवाएं नये शेड्यूल के मुताबिक चलेंगी। नया शेड्यूल सोमवार से शुक्रवार तक लागू रहेगा।
शनिवार को मेट्रो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेगी। मेट्रो रेल की ओर से जानकारी दी गई है कि अब मेट्रो रेल सोमवार से शुक्रवार तक ऑटोमैटिक ट्रेन ऑपरेशन मोड में चलेगी। इससे मेट्रो यात्रा में तेजी आएगी। सियालदह से सेक्टर 5 तक कम समय में पहुंचा जा सकता है। सेक्टर पांच से सियालदह पहुंचने में दो मिनट कम समय लगेगा। पहले जहां 20 मिनट लगते थे, वहीं अब 18 मिनट लगेंगे। वहीं, सियालदह से सेक्टर 5 तक यात्रा का समय तीन मिनट कम हो जाएगा। सेक्टर 5 तक 20 मिनट की जगह 17 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।
सियालदह से पहली मेट्रो सोमवार से शुक्रवार सुबह 6.55 बजे सेक्टर 5 के लिए रवाना होगी। सेक्टर पांच से पहली मेट्रो सुबह 7 बजे के बजाय 7.50 बजे चलेगी। हालाँकि, दिन का अंतिम मेट्रो शेड्यूल अपरिवर्तित रहता है। सियालदह से आखिरी मेट्रो रात 9.35 बजे और सेक्टर पांच से आखिरी मेट्रो रात 9.40 बजे रवाना होगी।